अभी कुछ दिनों पहले ज़िंग टीवी चैनल पर एक कोरियन ड्रामा का प्रसारण शुरू हुआ है उसके कुछ एपिसोड्स देखे तो उसके किरदारों ने मुझे इतना प्रभावित किया कि हर अगला एपिसोड देखने का लालच छोड़ नही पाती और उसी ड्रामा को देखकर मुझे इस लेख को लिखने की प्रेरणा मिली। ड्रामा चार बहुत ज़्यादा अमीर लड़कों जो कि गहरे दोस्त है और हमेशा साथ रहते है,जिनकी एक झलक पाने के लिये लड़कियां मरती है।लेकिन उनमें से दो दोस्तों को एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसके पापा एक ड्राइक्लीनर है।अब आप सोच रहे होंगे कि यकीनन लड़की बहुत ज़्यादा खूबसूरत होगी इसलिये दोनों दोस्त उसको दिल दे बैठे होंगे।लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है लड़की दिखने में एकदम साधारण है, हाँ लेकिन उसमें कुछ ऐसी खूबियां है जो बाकी सब लड़कियों से उसे खास बनाती है।वह है उसका निडर व्यवहार जहां भी कुछ गलत होते देखती है उसका विरोध करती है चाहे उसके सामने कितने भी बड़े ओहदे का व्यक्ति क्यों न हो ,बहुत ज़्यादा मेहनती है कभी भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नही करती,सबसे अच्छी खूबी जो है वह हर परिस्थिति में तथा हर प...
आज कोरोना महामारी के कारण जो देश ओर दुनिया का हाल हो रहा है,ऐसा शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा।जिन लोगों के पास पैसा है,साधन है और सुविधाएं है,वे सब उस दर्द का अंदाज़ा तक नहीं लगा सकते जिसे गरीब और मजदूर लोग सहने को मजबूर हैं।जिन लोगों में आज भी संवेदनाये मौजूद है ऐसा मुझे इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि आज के दौर में लोगों की भावनाएं कंही मर सी गयी हैं।बस हर कोई सफल होना चाहता है,सबसे आगे निकलना चाहता है चाहे उसके लिये उसको कुछ भी क्यों न करना पड़े।लेकिन इस महामारी ने लोगों की सोई हुई इंसानियत को जगाया है साथ ही सब मनुष्य एक है तथा इंसान ही इंसान के काम आता है इस भवना को भी जागृत किया है। दिल दर्द से फट जाता था जब देखते ओर सुनते थे कई गर्भवती महिलाएं,मासूम बच्चे,श्रमिक भाई नंगे पैर तपती धूप में हजारों किलोमीटर का सफर तय करने निकले थे,बस इसी आस में कि किसी तरह बस अपने घर पहुंच जाएं।कई माताएं अपने दुधमुँहे बच्चे को गोद मे तथा सर पर सामान लाद कर चलने को मजबूर है।ओर इसी सफर को तय करते समय कई लोगों ने ट्रेन से कटकर तो कितनों की ट्रक के प...