अभी कुछ दिनों पहले ज़िंग टीवी चैनल पर एक कोरियन ड्रामा का प्रसारण शुरू हुआ है उसके कुछ एपिसोड्स देखे तो उसके किरदारों ने मुझे इतना प्रभावित किया कि हर अगला एपिसोड देखने का लालच छोड़ नही पाती और उसी ड्रामा को देखकर मुझे इस लेख को लिखने की प्रेरणा मिली। ड्रामा चार बहुत ज़्यादा अमीर लड़कों जो कि गहरे दोस्त है और हमेशा साथ रहते है,जिनकी एक झलक पाने के लिये लड़कियां मरती है।लेकिन उनमें से दो दोस्तों को एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसके पापा एक ड्राइक्लीनर है।अब आप सोच रहे होंगे कि यकीनन लड़की बहुत ज़्यादा खूबसूरत होगी इसलिये दोनों दोस्त उसको दिल दे बैठे होंगे।लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है लड़की दिखने में एकदम साधारण है, हाँ लेकिन उसमें कुछ ऐसी खूबियां है जो बाकी सब लड़कियों से उसे खास बनाती है।वह है उसका निडर व्यवहार जहां भी कुछ गलत होते देखती है उसका विरोध करती है चाहे उसके सामने कितने भी बड़े ओहदे का व्यक्ति क्यों न हो ,बहुत ज़्यादा मेहनती है कभी भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नही करती,सबसे अच्छी खूबी जो है वह हर परिस्थिति में तथा हर प...
तेरी नाराज़गी की हमेशा वही वजह रही है
जिस काम को करने में मुझे खुशी मिली है।
सालों से रिश्ता निभाने के खातिर
तूने बातें कही और मैंने सुनी है।
थक गई हूं अपना वजूद खोते-खोते
अपने टूटे सपनों का बोझ ढोते-ढोते।
अब सब्र का बांध टूट चुका है
दिल पे लगे ज़ख्म वक्त भर चुका है।
अपने जब देते हैं दिल पे चोट
उसके सामने फीकी लगती है
दुनिया की हर एक खोट।
बेटी, पत्नी और माँ बनके बीता दिया अपना आधा जीवन
अब पूरे करने है अपने दिल के छोटे-छोटे अरमान
मैं भी बनाऊंगी अब खुद की एक पहचान।

Wow👍
ReplyDelete