Skip to main content

क्या आपका प्यार आपका सोलमेट भी है ?

        अभी कुछ दिनों पहले ज़िंग टीवी चैनल पर एक कोरियन ड्रामा का प्रसारण शुरू हुआ है उसके कुछ एपिसोड्स देखे तो उसके किरदारों ने मुझे इतना प्रभावित किया कि हर अगला एपिसोड देखने का लालच छोड़ नही पाती और उसी ड्रामा को देखकर मुझे इस लेख को लिखने की प्रेरणा मिली।      ड्रामा चार बहुत ज़्यादा अमीर लड़कों जो कि गहरे दोस्त है और हमेशा साथ रहते है,जिनकी एक झलक पाने के लिये लड़कियां मरती है।लेकिन उनमें से दो दोस्तों को एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसके पापा एक ड्राइक्लीनर है।अब आप सोच रहे होंगे कि यकीनन लड़की बहुत ज़्यादा खूबसूरत होगी इसलिये दोनों दोस्त उसको दिल दे बैठे होंगे।लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है लड़की दिखने में एकदम साधारण है, हाँ लेकिन उसमें कुछ ऐसी खूबियां है जो बाकी सब लड़कियों से उसे खास बनाती है।वह है उसका निडर व्यवहार जहां भी कुछ गलत होते देखती है उसका विरोध करती है चाहे उसके सामने कितने भी बड़े ओहदे का व्यक्ति क्यों न हो ,बहुत ज़्यादा मेहनती है कभी भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नही करती,सबसे अच्छी खूबी जो  है वह हर परिस्थिति में तथा हर प...

सौंदर्य की परिभाषा

सुंदरता क्या है? किसी को बहती नदी बहुत सुंदर लगती है,किसी को खुला आसामान,किसी को बारिश,किसी को पहाड़िया तो किसी को जानवर  या पेड़-पौधे।ये तो हुई प्राकृतिक  वस्तुएँ अब बात करते है इंसानों की,हम सब अपने जीवन मे या यूँ कहे कि अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में पता नही कितने लोगों से मिलते ‌हैं,उठते हैं,बैठते हैं,बातें करते हैं उनके साथ काम करते हैं लेकिन प्रत्येक व्यक्ति हमको सुंदर नही लगता या अच्छा नही लगता।जिस प्रकार हर इंसान एक दूसरे से अलग होता है उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति में अपनी एक खूबसूरती होती है।जैसे कोई दिखने में सुंदर होगा,किसी का व्यवहार बोहत सुंदर होगा,किसी की लिखावट सुंदर होगी तो किसी की वाणी में मिठास होगी सब  में अलग अलग प्रकार की सुंदरता होती है।इसी प्रकार हर इंसान को हर इंसान पसन्द नही हो सकता। बहुत सारे गुण मिलके एक इंसान को संपूर्ण रूप से सुंदर बनाते है।

     

आज भी हमारे देश में किसी भी लड़की की सुंदरता को उसके बाकी सभी गुणों से ऊपर रखा जाता है।यदि कोई लड़की सिलाई,कड़ाई,बुनाई,अच्छा खाना बनाने,पढ़ने में होशियार है,बड़ो का हर कहा मानती है,घर के प्रत्येक व्यक्ति का ख्याल रखती है किंतु वह  दिखने में उतनी आकर्षक नही है जितनी किसी गोरी ओर खूबसूरत लड़की  को देखकर वाह की भावना किसी के भी मन में  नहीं आती  है सिर्फ इसलिए उसके हर गुण को दरकिनार करके  उसकी एक कमी पे जाकर हर किसी का ध्यान अटक जाता है।आज भी किसी भी लड़की की यदि शादी की बात चल रही हो तो  यदि लड़की दिखने में गोरी ओर सुन्दर है तो उसके माता-पिता को उसकी शादी को लेकर कोई चिंता नही होती परंतु लड़की थोड़ी सांवली है तो उनकी बेटी में लाख गुण हो किंतु फिर भी उन्हें डर सताने लगता है कि पता नही लड़के वाले उसे पसन्द करेंगे कि नहीं।कहने के लिये सब कहते है कोई कैसा भी दिखता हो गुण होना चाहिए लेकिन भारतीय समाज में आज भी सुंदरता बहुत मायने रखती है।इसका मतलब ये बिल्कुल नही है कि सांवली लड़किया खूबसूरत नही होती वो भी बहुत खूबसूरत होती है मैं तो बस ज्यादातर लोगों की सोच की बात कर रही हूं।

       यदि कोई कामकाजी सुंदर महिला अपने कार्य को बहुत मेहनत सी करती है और ऊंचा मुकाम हासिल करती है तो इसका कारण उसकी सुंदरता को समझा जाता है।भारत मे तो ऐसे रिश्तेदारों की भी कमी नही है जो बात-बात पर सुंदर लड़की को तारीफ कर-कर के चने के झाड़ पे चढ़ा दें और वही दूसरी ओर थोड़ी कम सुंदर लड़की को बात-बात पर वह सुंदर नही है कह-कह कर हीनभावना से ग्रस्त कर देंगे।  जब एक ही घर में दो बहनें हो,हालांकि हर बार वह सब जानमुछ  के नही करते किंतु बार बार एक कि तारीफ करने से दूसरी का दिल अनजाने में ही हर बार दुखाया जाता है।  उसकोमाता-पिता हो या रिश्तेदार यदि बाहर घूमने जाना हो,नॉकरी वाले लड़के का रिश्ता हो,खूबसूरत कपड़े हो तो सुंदर लड़की को बुलाया जायगा और यदी घरेलू कार्य करवाने हो और बेरोज़गार ओर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले लड़के का रिश्ता हो तो कम सुंदर लड़की को बताया जायगा।ये हमारे भारतीय समाज की सोच यदि लड़की सुंदर नही है तो उसे अपने हर शौक ओर पसन्द नापसन्द में एडजस्ट करना चाहिए,ओर सबसे ज़्यादा दुख तब होता है जब खुद के सदस्य और हमारे मित्र भी ऐसा व्यवहार करते हैं।ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ ही नही होता लड़को के साथ भी होता है,हाँ किंतु उस अधिकता में नही होता जिस प्रकार लड़कियों के साथ होता है।आज के माता-पिता की शिक्षा को लेकर सोच बदली है इसलिए लड़कियों को भी उच्च शिक्षा दिलवाई जाती है, और यदि उच्च शिक्षित लड़की बहुत खूबसूरत और नॉकरीशुदा भी हो तो सोने में सुहागा वाली बात हो जाती है। ऐसी लड़कियों को अपनी शिक्षा,नॉकरी तथा खूबसूरती का इतना ज़्यादा घमंड हो जाता है कि वह अपने से कम पढ़े-लिखे लड़के से विवाह करने में अपना अपमान समझती है ,वह लड़के में अच्छा व्यवहार  तथा अच्छी सोच देखने के बजाए हैंडसम तथा उससे भी ज्यादा पैसा कमाने वाला पति चाहती है।ऐसा चाहना गलत नही है किंतु सिर्फ यही देखकर पूरी ज़िंदगी का फैसला लेना कभी-कभी के बार गलत भी साबित हो जाता है।ये तमाम बातें हर लड़की पर लागू नही होती।कई  लड़के भी जब शादी के लिए लड़की देखने जाते है तो सिर्फ उसकी बाहरी सुंदरता देखकर इतने अधिक प्रभावित हो जाते है कि रिश्ते के लिये तुरंत हाँ कर देते है,कई बार लड़कों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इन दोनों बातों को उदाहरणों से और उसकेअच्छी तरह से समझा जा सकता है।


उदाहरण एक ---- किसी लड़की ने किसी लड़के से शादी करने के लिए सिर्फ इसलिए हाँ कहा है क्योंकि उसकी सैलरी पैकेज अच्छा है और वह दिखने में बिल्कुल सलमान खान लगता है। कभी-कभी ऐसा होता है ऐसा पति हर छोटी-छोटी बात पर पत्नी का अपमान करता है,पत्नी की पसंद-नापसन्द को कोई तव्वजो नही देते हमेशा पत्नी की भावनाओं को ठेस पहुंचाते रहते है।जिसका नतीजा ये होता है कि लड़की धीरे-धीरे हीनभावना से ग्रस्त हो जाती है।ऐसी पत्नी मानसिक,भावनात्मक तथा आत्मिक तौर पर बहुत घायल हो जाती है साथ ही  कई बार अपना आत्मविश्वास भी खो देती है।


उदहारण दो -----किसी लड़के ने किसी लड़की को जीवनसाथी के रूप में सिर्फ इसलिये पसंद किया है क्योंकि लड़की बहुत ज़्यादा खूबसूरत है,कई बार इसका भी खामियाजा लड़के तथा उसके पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। यदि किसी लड़की के दिल में अपने बढ़ो के लिये आदर तथा छोटों के लिए प्रेम न हो,वाणी में मिठास न हो,हमेशा किसी से भी बात करते समय कठोर शब्दों का प्रयोग करके प्रत्येक सदस्य के दिल को चोट पहुंचाए तो ऐसे घर का माहौल शान्तिपूर्ण नही रह सकता ।


दोनों उदाहरण हर लड़के और हर लड़की पर लागू नही होते।


मेरा मानना है कि जब भी किसी के साथ पूरी ज़िंदगी बिताने का सोचो तो उसकी बाहर की सुंदरता के साथ-साथ उसके मन की सुंदरता अर्थात उसकी सोच-विचार आचरण इन सब पर भी एक बार गौर करें उसके बाद ही कोई भी फैसला लें,क्योंकि सुंदरता की कमी को अच्छा व्यवहार पूरा कर सकता है किंतु अच्छे व्यवहार की कमी को सुंदरता कभी पूरी नही कर सकती।


यदि किसी व्यक्ति के दिल में दूसरों के लिए प्रेम है,जिसका दिल दूसरों का दर्द देख कर पिघल जाता है,जो स्वयं का दिल दुखाने वाले के लिए भी अच्छा सोचता है,जिसकी वाणी में रस है,जो बड़ो से आदरपूर्वक तथा छोटों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करता है,जिसके दिल में किसी प्रकार  का छल- कपट नही है,जो दूसरों की मदद करना जानता है,जो ईमानदार है,किसी को धोखा नही देता,जो दिल मे है वही जुबान पर रखता है तो ऐसा व्यक्ति दिखने में कैसा भी हो  लोगों की नज़रों में खुद ब खुद सुंदर बन जायेगा।




Comments

Popular posts from this blog

क्या आपका प्यार आपका सोलमेट भी है ?

        अभी कुछ दिनों पहले ज़िंग टीवी चैनल पर एक कोरियन ड्रामा का प्रसारण शुरू हुआ है उसके कुछ एपिसोड्स देखे तो उसके किरदारों ने मुझे इतना प्रभावित किया कि हर अगला एपिसोड देखने का लालच छोड़ नही पाती और उसी ड्रामा को देखकर मुझे इस लेख को लिखने की प्रेरणा मिली।      ड्रामा चार बहुत ज़्यादा अमीर लड़कों जो कि गहरे दोस्त है और हमेशा साथ रहते है,जिनकी एक झलक पाने के लिये लड़कियां मरती है।लेकिन उनमें से दो दोस्तों को एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसके पापा एक ड्राइक्लीनर है।अब आप सोच रहे होंगे कि यकीनन लड़की बहुत ज़्यादा खूबसूरत होगी इसलिये दोनों दोस्त उसको दिल दे बैठे होंगे।लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है लड़की दिखने में एकदम साधारण है, हाँ लेकिन उसमें कुछ ऐसी खूबियां है जो बाकी सब लड़कियों से उसे खास बनाती है।वह है उसका निडर व्यवहार जहां भी कुछ गलत होते देखती है उसका विरोध करती है चाहे उसके सामने कितने भी बड़े ओहदे का व्यक्ति क्यों न हो ,बहुत ज़्यादा मेहनती है कभी भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नही करती,सबसे अच्छी खूबी जो  है वह हर परिस्थिति में तथा हर प...

शुशांत तुम क्यों चले गए ?

हाल ही में शुशांत की आखिरी फ़िल्म प्रदर्शित हुई है जिसमें उनके काम की सराहना की जा रही है।उन्होंने जितने भी किरदार निभाए पूरे दिल से और ईमानदारी से निभाए।वह अपने काम से बोहत प्यार करते थे इसलिए तो जो फिल्में उनकी किसी कारणवश नही चल पाई उनमें भी उनका काम हमेशा पसन्द किया गया।इस दुनिया से गये हुए उन्हें बहुत दिन हो चुके हैं लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक इस सच्चाई को स्वीकार नही कर पाए हैं,आजकल टीवी पर लगातार उनकी फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है जिसे देखकर लगता है काश कहीं से भी कैसे भी वो वापस हमसब के बीच आ जाते।हमसब ने तो सिर्फ उन्हें टीवी पर देखा है तो हमलोगों का ऐसा हाल न जाने उनके परिवार वाले इस सदमे को कैसे बर्दाश्त कर रहें होंगे,भगवान उनके परिवार को इस सदमे से उबरने में मदद करे और शुशांत की आत्मा को शांति प्रदान करे।     शुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया मे जा चुके हैं,ओर छोड़ गए हैंअपने पीछे कई अनसुलझे सवाल।वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थे और उनका इलाज भी चल रहा था ओर इसमें कोई शक नही की यदि वे कुछ दिन धैर्य रखते,अपनी भावनाओं को अपने ऊपर हा...

जिंदगी जब हिसाब करती है।

  जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की परवाह करता है चाहे वो परवाह मानसिक,भावनात्मक, शारीरिक या आर्थिक किसी भी प्रकार की हो चाहे वह मदद बहुत छोटी सी हो या बड़ी  ऐसा  वह किसी लाभ पाने की आशा से नही करता बल्कि ऐसा करने से उसको आत्मिक शांति और आनंद महसूस होता है।वह देने के सुख को जानता है उस खुशी को वह हर बार जब भी किसी के लिये कछ करता है तो महसूस करता है इसलिये बार- बार  ऐसा  करने के लिये खुद से ही प्रेरित होता है।आपने बहुत बार पढ़ा या सुना होगा जो दोगे वो पाओगे,जो बोओगे वो काटोगे,जिंदगी में हम जो भी बाटते है वही बढ़कर हमे वापस मिलता है चाहे वह प्रेम हो,खुशी हो,सुख हो,सम्मान हो,दुख हो या फिर तिरिस्कर हो।कभी -कभी हम जनमुच्छ कर किसी का दिल दुखा देते है और कभी अनजाने में ही हम किसी के दुख का कारण बन जाते है।जिंदगी हर बात का हिसाब पूरा करती है।हाँ लेकिन एक बात गौर करने वाली ये है कि जरूरी नही की आपने जिसकी मदद आज की है वही आपके लिये तुरन्त कुछ करे या भविष्य में वही व्यक्ति आपके लिये कुछ करे या शायद न भी करे।आज आप जो भी करेंगे वो भविष्य में  चार गुना बढ़कर लौट के वापस आएगा जरूर...