Skip to main content

क्या आपका प्यार आपका सोलमेट भी है ?

        अभी कुछ दिनों पहले ज़िंग टीवी चैनल पर एक कोरियन ड्रामा का प्रसारण शुरू हुआ है उसके कुछ एपिसोड्स देखे तो उसके किरदारों ने मुझे इतना प्रभावित किया कि हर अगला एपिसोड देखने का लालच छोड़ नही पाती और उसी ड्रामा को देखकर मुझे इस लेख को लिखने की प्रेरणा मिली।      ड्रामा चार बहुत ज़्यादा अमीर लड़कों जो कि गहरे दोस्त है और हमेशा साथ रहते है,जिनकी एक झलक पाने के लिये लड़कियां मरती है।लेकिन उनमें से दो दोस्तों को एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसके पापा एक ड्राइक्लीनर है।अब आप सोच रहे होंगे कि यकीनन लड़की बहुत ज़्यादा खूबसूरत होगी इसलिये दोनों दोस्त उसको दिल दे बैठे होंगे।लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है लड़की दिखने में एकदम साधारण है, हाँ लेकिन उसमें कुछ ऐसी खूबियां है जो बाकी सब लड़कियों से उसे खास बनाती है।वह है उसका निडर व्यवहार जहां भी कुछ गलत होते देखती है उसका विरोध करती है चाहे उसके सामने कितने भी बड़े ओहदे का व्यक्ति क्यों न हो ,बहुत ज़्यादा मेहनती है कभी भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नही करती,सबसे अच्छी खूबी जो  है वह हर परिस्थिति में तथा हर प...

जिंदगी जब हिसाब करती है।

 जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की परवाह करता है चाहे वो परवाह मानसिक,भावनात्मक, शारीरिक या आर्थिक किसी भी प्रकार की हो चाहे वह मदद बहुत छोटी सी हो या बड़ी  ऐसा  वह किसी लाभ पाने की आशा से नही करता बल्कि ऐसा करने से उसको आत्मिक शांति और आनंद महसूस होता है।वह देने के सुख को जानता है उस खुशी को वह हर बार जब भी किसी के लिये कछ करता है तो महसूस करता है इसलिये बार- बार  ऐसा  करने के लिये खुद से ही प्रेरित होता है।आपने बहुत बार पढ़ा या सुना होगा जो दोगे वो पाओगे,जो बोओगे वो काटोगे,जिंदगी में हम जो भी बाटते है वही बढ़कर हमे वापस मिलता है चाहे वह प्रेम हो,खुशी हो,सुख हो,सम्मान हो,दुख हो या फिर तिरिस्कर हो।कभी -कभी हम जनमुच्छ कर किसी का दिल दुखा देते है और कभी अनजाने में ही हम किसी के दुख का कारण बन जाते है।जिंदगी हर बात का हिसाब पूरा करती है।हाँ लेकिन एक बात गौर करने वाली ये है कि जरूरी नही की आपने जिसकी मदद आज की है वही आपके लिये तुरन्त कुछ करे या भविष्य में वही व्यक्ति आपके लिये कुछ करे या शायद न भी करे।आज आप जो भी करेंगे वो भविष्य में  चार गुना बढ़कर लौट के वापस आएगा जरूर लेकिन कितने वक्त के बाद या किसके कारण या यूँ कहे कि किस व्यक्ति के माध्यम से आएगा ये कोई नही जान सकता।इसको आप  कहानियों की मदद से अच्छी तरीके से समझ पाएंगे।


                         कहानी -1



एक गरीब बच्चा अधमरी हालत में एक घर का दरवाजा खटखटाता है,एक महिला दरवाजा खोलती है तो वह कहता है एक गिलास पानी मिलेगा उस महिला को उसपर तरस आ जाता है वह पानी के साथ एक गिलास दूध भी उसे लाकर देती है।जिसे पीकर उसको अच्छा महसूस होता है और वह बच्चा उस महिला का शुक्रिया करके चला जाता है।बहुत सालों बाद वह महिला बहुत अधिक  बीमार पड़ती है और एक बड़े अस्पताल में भर्ती होती है,उसके इलाज का बिल बहुत अधिक बन गया होता  है जब वह डॉक्टर से अपने बिल के बारे में पूछती है डॉक्टर मुस्कुराते हुए कहता है इस बिल का भुकतान आपने बहुत साल पहले मुझे एक गिलास दूध पिला के कर दिया था।वह डॉक्टर वही बच्चा था जिसको उस महिला ने दया करके दूध दिया था।


                     कहानी -2 



एक कॉलेज जानी वाली लड़की अक्सर अपनी स्कूटी पर किसी कामकाजी,बुजर्ग,पैदल जाती लड़की को खुद से लिफ्ट दे दिया करती थी,क्योंकि वह लड़की जिस कॉलोनी में रहती थी वह अभी-अभी बनी थी इसलिए ऑटो या तो प्राइवेट बुकिंग कराना पड़ता था या तो बहुत दूर पैदल चल कर ही ऑटो मिल पाता था।अपने साधन वालों को तो कोई दिक्कत नही होती थी लेकिन ऑटो से जाने वालों को पैदल चलना पड़ जाता था,इसलिए वह लड़की कॉलेज से आते-जाते जब भी किसी महिला या लड़की को पैदल जाते देखती तो खुद से गाड़ी रोक के उनको लिफ्ट दे देती और जब भी उसे कोई धन्यवाद कहता वह मुस्कुरा देती क्योंकि ऐसा करके उसे आत्मिक खुशी का अनुभव होता था।एक दिन उस लड़की और उसकी माँ को अस्पताल जाना था लेकिन उस दिन स्कूटी स्टार्ट नही हुई इसलिए वह दोनों पैदल ही निकल पड़े किंतु गर्मी का मौसम होने की वजह से एक-एक कदम चलना बड़ा भारी लग रहा था।दोनों ने कुछ दूरी ही तैय की थी एक कॉलेज जाती लड़की ने अपनी स्कूटी रोक के उनको बैठने के लिये कहा और उनको अस्पताल तक पहुंचा दिया।यदि आप दूसरों के लिये अच्छा करते है तो वह जरूर लौट के आपके पास आएगा।


    जिस व्यक्ति ने कभी किसी और के लिये कुछ किया न हो या यूँ कहा जाए कि जो व्यक्ति हमेशा अपने लिये जिया हो वह कभी भी देने का सुख या किसी के लिये कुछ करने से जो आनंद प्राप्त होता है उसको कभी भी अनुभव नही कर सकता। ऐसे व्यक्ति की जिंदगी हमेशा मैं, मेरा ओर मुझे के आसपास ही केंद्रित रहती है।ऐसा नही है कि जो व्यक्ति हमेशा दूसरों के लिये अच्छा करते है उनके जीवन में कभी परेशानियां नही आती लेकिन उनको हल करने का रास्ता भी खुद ही निकल आता है।ऐसा मैं अपने खुद के अनुभव से कह रही हूं,मैंने बचपन से ही कभी किसी से ऐसी बात या शब्द कहने से परहेज़ किया है जिससे किसी का दिल दुखे,हमेशा यही कोशिश करती हूं कि मुझसे बात करके प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ही आये।इसलिए मेरे जीवन मे भी बहुत उतार चढ़ाव आये लेकिन हर मुश्किल अपने आप सुलझती भी गयी,ठीक उसी प्रकार यदि आपने  कभी किसी का कभी दिल दुखाया होगा और आपके कारण उसकी आँखों से पानी छलका होगा और यदि वह व्यक्ति आपके कारण मानो एक साल दुखी रहा होगा तो यकीनन भविष्य में हो सकता है किसी और कि वजह से आप पाँच साल तक दुखी रहें।जिंदगी सुख-दुख हर चीज़ का हिसाब अपने तरीके से कभी न कभी करती जरूर है,इसलिए हमेशा कोशिश कीजिये अपनी तरफ से हमेशा दूसरों के लिये अच्छा सोचिए और अच्छा करिए।


जब आपकी स्थिति अच्छी हो तो घमंड मत करिए और यदि खराब हो तो अच्छे की उम्मीद मत छोड़ना।

Comments

  1. Achhe vichar hi achhe shabd ban kar ubharte hai very nice

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks aapka nam likhte to or achcha hota

      Delete
  2. बहुत बढ़िया लिखी है आप , मै इसे लास्ट तक बिना रुके पढ़ता चला गया , सच मे आपकी सोच बहुत अलग है ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

क्या आपका प्यार आपका सोलमेट भी है ?

        अभी कुछ दिनों पहले ज़िंग टीवी चैनल पर एक कोरियन ड्रामा का प्रसारण शुरू हुआ है उसके कुछ एपिसोड्स देखे तो उसके किरदारों ने मुझे इतना प्रभावित किया कि हर अगला एपिसोड देखने का लालच छोड़ नही पाती और उसी ड्रामा को देखकर मुझे इस लेख को लिखने की प्रेरणा मिली।      ड्रामा चार बहुत ज़्यादा अमीर लड़कों जो कि गहरे दोस्त है और हमेशा साथ रहते है,जिनकी एक झलक पाने के लिये लड़कियां मरती है।लेकिन उनमें से दो दोस्तों को एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जिसके पापा एक ड्राइक्लीनर है।अब आप सोच रहे होंगे कि यकीनन लड़की बहुत ज़्यादा खूबसूरत होगी इसलिये दोनों दोस्त उसको दिल दे बैठे होंगे।लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है लड़की दिखने में एकदम साधारण है, हाँ लेकिन उसमें कुछ ऐसी खूबियां है जो बाकी सब लड़कियों से उसे खास बनाती है।वह है उसका निडर व्यवहार जहां भी कुछ गलत होते देखती है उसका विरोध करती है चाहे उसके सामने कितने भी बड़े ओहदे का व्यक्ति क्यों न हो ,बहुत ज़्यादा मेहनती है कभी भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नही करती,सबसे अच्छी खूबी जो  है वह हर परिस्थिति में तथा हर प...

शुशांत तुम क्यों चले गए ?

हाल ही में शुशांत की आखिरी फ़िल्म प्रदर्शित हुई है जिसमें उनके काम की सराहना की जा रही है।उन्होंने जितने भी किरदार निभाए पूरे दिल से और ईमानदारी से निभाए।वह अपने काम से बोहत प्यार करते थे इसलिए तो जो फिल्में उनकी किसी कारणवश नही चल पाई उनमें भी उनका काम हमेशा पसन्द किया गया।इस दुनिया से गये हुए उन्हें बहुत दिन हो चुके हैं लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक इस सच्चाई को स्वीकार नही कर पाए हैं,आजकल टीवी पर लगातार उनकी फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है जिसे देखकर लगता है काश कहीं से भी कैसे भी वो वापस हमसब के बीच आ जाते।हमसब ने तो सिर्फ उन्हें टीवी पर देखा है तो हमलोगों का ऐसा हाल न जाने उनके परिवार वाले इस सदमे को कैसे बर्दाश्त कर रहें होंगे,भगवान उनके परिवार को इस सदमे से उबरने में मदद करे और शुशांत की आत्मा को शांति प्रदान करे।     शुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया मे जा चुके हैं,ओर छोड़ गए हैंअपने पीछे कई अनसुलझे सवाल।वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थे और उनका इलाज भी चल रहा था ओर इसमें कोई शक नही की यदि वे कुछ दिन धैर्य रखते,अपनी भावनाओं को अपने ऊपर हा...